Advertisements
Spread the love

नेशनल लोक अदालत 12 मार्च को : सचिव डालसा , जमशेदपुर
————————————————————–

जमशेदपुर । झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार घाटशिला के तत्वावधान में आगामी 12 मार्च 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा ।

Advertisements

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता योग सभी वाद जो न्यायालय में लंबित हैं या अन्य सरकारी कार्यालयों बैंक आदि संस्थानों में लंबित हैं । जैसे : — वन अधिनियम , बिजली अधिनियम , मापतौल अधिनियम , उत्पाद अधिनियम , बैंक ऋण ,चेक वाउंस , श्रम अधिनियम , न्यूनतम मजदूरी अधिनियम , मोटरयान दुर्घटना मुआवजा अधिनियम , भूमी अधिग्रहण से सम्बंधित वाद , खान अधिनियम , पारिवारिक वाद , सुलहनीय अपराधिक मामले , दीवानी वादों आदि मामलों का निष्पादन किया जाना है ।

डालसा सचिव नितेश निलेश सांगा ने कहा कि उक्त नेशनल लोक अदालत 12 मार्च को व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर एवं अनुमंडल न्यायालय घाटशिला में सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जायेगा । इस संदर्भ में किसी तरह की सुचना एवं अन्य जानकारी के लिए डालसा कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है ।