Advertisements
Spread the love

सोनारी कायस्थ महासभा की महिलाएं सावन महोत्सव का किया आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन, देशभक्ति गीतों पर झूमे महिलाएं….

जमशेदपुर (आलोक पाण्डे) जमशेदपुर के सोनारी कायस्थ महासभा महानगर द्वारा शनिवार को सुनारी चित्रकूट भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया था। प्रीति सिन्हा के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर सावन महोत्सव का आयोजन किया गया ।

महोत्सव का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया । इसके बाद महिलाओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण मौजूद थे.

आयोजन को सफल बनाने में प्रीति श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, लता सिन्हा, बबिता सिन्हा, सुजीता शरण, मधुमिता शरण समेत अन्य कायस्थ समाज के सैकड़ों महिलाओं का योगदान रहा । इस महोत्सव में सावन फिल्म के धुन पर अभिनय प्रस्तुति में अंजु सिन्हा को प्रथम स्थान, मेहंदी प्रतियोगिता में रचना सिन्हा, सुभा सिन्हा, मधुमिता सिन्हा, ड्रैस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रीति सिन्हा, दूसरे स्थान परशुभा वर्मा, तथा तीसरे स्थान पर संगीता श्रीवास्तव रही.

You missed