जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का मीडिया कप 2 फरवरी से, जर्सी लांच…
✒️…दीपक नाग
Advertisements

Advertisements

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर हर बार की तरह इस बार भी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया है ।
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के मीडिया कप क्रिकेट 2026 की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन के सभी 8 टीमों की जर्सी रिलीज कर दी गई है। 2 फरवरी को कीनन स्टेडियम में आयोजन का शुभारंभ टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के चीफ सुंदर रामम करेंगे। आयोजन का समापन 15 फरवरी को होगा। गुरुवार को जर्सी रिलीज के साथ लॉटरी के माध्यम से सभी आठों टीमों को किट आवंटित कर दिया गया है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महासचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय महतो, सभी आठ टीमों के कप्तान अंजनी पाण्डेय, इम्तियाज इन्तु, प्रसनजीत, आशीष तिवारी, नानक सिंह, रोहित सिंह, अमजद खान, रत्नेश तिवारी, श्याम, रवि आदि मौजूद थें।
