Advertisements
Spread the love

वार्ड संख्या 2 से सुप्रिया महतो ने लिया नामांकन पत्र, बोलीं-जनता के साथ हमेशा खड़ी रहूंगी

Advertisements

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो

आदित्यपुर : नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 2 से सुप्रिया महतो ने पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र लिया। नामांकन पत्र लेने के बाद उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का संकेत देते हुए अपनी मंशा साफ की।
इस मौके पर सुप्रिया महतो ने कहा कि उनके पति अभिजीत महतो जो पूर्व पार्षद रह चुके हैं, उन्होंने अपने कार्यकाल में जिस ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा की, उसी राह पर चलते हुए वे भी जनता के हित में काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में वार्ड की जनता के साथ खड़ी रहेंगी।
सुप्रिया महतो ने आगे कहा कि वार्ड की बुनियादी समस्याओं-जैसे सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और सामाजिक विकास-को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनका लक्ष्य होगा। उन्होंने जनता से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि मौका मिला तो वार्ड संख्या 2 को विकास के मामले में एक नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगी।
नामांकन पत्र लेने के दौरान उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया और चुनावी माहौल में हलचल और तेज हो गई है।