Spread the love

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 4 से मनोज कुमार सिंह ने लिया नामांकन पत्र, बोले-जनसेवा ही मेरा संकल्प

Advertisements
Advertisements

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो

आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 4 से मनोज कुमार सिंह ने पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र लिया और औपचारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की।
नामांकन पत्र लेने के बाद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को देखते और समझते आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे वार्ड की हर छोटी-बड़ी समस्या को अपनी जिम्मेदारी समझकर समाधान की दिशा में काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके लिए सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य है। सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास जैसे मुद्दे उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।
नामांकन के दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। वार्ड संख्या 4 में चुनावी सरगर्मी और तेज होती दिख रही है।

You missed