Advertisements

उप मुखिया राकेश चौबे को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री बनाए गया
ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निर्वाह कर संगठन को मजबूत बनाएंगे : राकेश चौबे
भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के द्वारा पूर्वी बागबेडा पंचायत के उप मुखिया, जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे को जिला मंत्री बनाया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री राकेश चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के आवास पर जाकर आशीर्वाद ग्रहण किए।
Advertisements

इस दौरान राकेश चौबे ने कहा कि पार्टी के द्वारा मुझे जो भी जिम्मेवारी दी गई है ईमानदारी पूर्वक उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। जनहित में समस्याओं का समाधान कर पार्टी के संगठन को मजबूत भी बनाएंगे। जिला मंत्री बनाए जाने पर बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधि सहित जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ के पदाधिकारीगण ने बधाई दी है।

