
जमशेदपुर की समीक्षा टांक बनी VG Mrs India Global Icon सीजन-7 की विनर

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
गरबा आर्टिस्ट ने जीते तीन बड़े खिताब, गुजरात क्वीन और वेस्ट जोन क्वीन बन बढ़ाया शहर का मान
जमशेदपुर: स्टील सिटी जमशेदपुर की गरबा आर्टिस्ट समीक्षा टांक ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ब्यूटी पेजेंट “VG Mrs India Global Icon सीजन-7 में शानदार सफलता हासिल करते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया है।
दिल्ली में 17 से 20 मार्च तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समीक्षा टांक ने हर राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ मुख्य खिताब जीता, बल्कि “VG Mrs India Global Icon Gujarat Queen” और “VG Mrs India Global Icon West Zone Queen” का खिताब भी अपने नाम किया। 44 वर्षीय समीक्षा टांक मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं और वर्तमान में आदित्यपुर स्थित आशियाना में निवास करती हैं। वह पेशे से गरबा आर्टिस्ट हैं और अपने जुनून को ही अपनी पहचान बना चुकी हैं। साथ ही उन्हें “Ashiana SuperMom” का खिताब भी मिल चुका है।
समीक्षा टांक, टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में मैन्युफैक्चरिंग हेड पंचम टांक की पत्नी हैं। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
अपनी सफलता पर समीक्षा टांक ने “VG Miss and Mrs India” की फाउंडर और ट्रांसफॉर्मेशन कोच बिनीता श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन ने इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।
समीक्षा की इस उपलब्धि से शहर में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

