
झारखंड कौशल उत्कर्ष 2026 का भव्य आयोजन, झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Arjun Kumar Pramanik……✍️
नामकुम(राँची) । इंडिया स्किल्स 2025–26 के अंतर्गत “झारखंड कौशल उत्कर्ष 2026” का भव्य आयोजन झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा चानक्या बीएनआर, रांची में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, आईएएस और मिशन निदेशक सह मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार लाल की विशिष्ट उपस्थिति रही, कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता के विजेताओं, जूरी सदस्यों एवं मेंटर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता को मोमेंटो प्रदान किया गया, इस अवसर पर झारखंड सरकार द्वारा संचालित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, रांची के विद्यार्थियों ने CNC टर्निंग, CNC मिलिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (CAD) एवं वेल्डिंग सहित विभिन्न कौशल विधाओं में असाधारण प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए, जिसमें कुल 11 विद्यार्थियों को पुरस्कार मिला जो पूरे झारखंड में किसी भी संस्थान से सर्वाधिक रहा, CNC टर्निंग में रोहित कुमार, सुमित नारायण एवं अमृत कुमार, CNC मिलिंग में अनिकेत साव, सुदेश महतो एवं यश महतो, मैकेनिकल इंजीनियरिंग CAD में सौरभ महतो, संतोष महतो एवं राहुल रंजन तथा वेल्डिंग में अनुज प्रजापति, रोहित मुंडा एवं कुणाल कुमार ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर संस्थान और राज्य को गौरवान्वित किया, कार्यक्रम में सेक्टर स्किल काउंसिल, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, उद्योग जगत के नियोक्ता एवं मेंटरिंग संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता रही और यह आयोजन युवाओं में कौशल उत्कृष्टता, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण तथा मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियानों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ, साथ ही झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम द्वारा भविष्य में ड्रोन टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, 3D प्रिंटिंग, लेजर तकनीक और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
Related posts:

