Advertisements
Spread the love

संकल्प यात्रा के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जिला आगमन को लेकर जिप सदस्य शंभू मंडल ने कार्यकर्ताओं के संग की तैयारी…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राज्य में चलाए जा रहे संकल्प यात्रा के तहत आगामी 3 अक्टूबर को राज्य के प्रथम और पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सरायकेला-खरसावां जिला आएंगे। जिला आगमन पर भव्य स्वागत और जोरदार तैयारी को लेकर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर तैयारी की समीक्षा करते हुए रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली और प्रमोद महाली की उपस्थिति में जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता सह खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि शंभू मंडल ने कहा कि संकल्प यात्रा सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का जिले में आगमन ऐतिहासिक होगा। जिसे लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं।

You missed