Advertisements

कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिला स्थित कांड्रा मुख्य बाजार में कांड्रा थाना के निकट रविवार को एक कार के आगे का पहिया फट जाने से कार डिवाइडर पर चढ़कर बीच सड़क पर पलट गई. कार पर सवार दो पुरुष और दो महिलाओं समेत एक बच्चा बाल बाल बच गए. दुर्घटना के बाद तत्काल काफी संख्या में लोग जमा हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से कार को सीधा किया गया और सभी कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. उन्हें स्थानीय लोगों ने हवादार स्थान पर बैठाया और पानी पिलाया. सभी ने ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया. चालक के मुताबिक सभी लोग जमशेदपुर से चांडिल जा रहे थे. इसी बीच कांड्रा थाना से आगे भारत पेट्रोलियम पंप के समीप अचानक आगे के दाहिने साइड का पहिया फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और यह हादसा हुआ.
Advertisements

Related posts:
बहरागोड़ा: नेकड़ाकाड़न टोला में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत सौर ऊर्जा से संचालित जलमीनार का टंकी मे...
चाकुलिया: शान्ति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की ...
SARIKELA NEWS : डीआरयूसीसी सदस्य मनोज कुमार चौधरी ने रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर यात्री सुविधा के लिए ...
