
होली पर्व को लेकर थाना परिसर में की गई शांति समिति बैठक…
काठीकुंड:झंटु पाल

काठीकुंड:शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व को लेकर मगंलवार को थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरव कुमार राय, पुलिस निरीक्षक प्रभाग श्यामानंद मंडल एंव थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को बीडीओ गौरव राय ने आदर्श आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी, और लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाने का अपील किया।
अवसर पर मौजूद पुलिस निरीक्षक प्रभाग श्री मंडल एवं थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने कहा कि,रंगों का त्योहार होली भाईचारा स्थापित करने का त्यौहार है।त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ मनाए। उन्होंने कहा कि,संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जाएगी,गश्ती दल नियुक्त किए जाएंगे।कहा कि, जहरीली शराब जैसे नसिली पदार्थों की बिक्री करने वाले ,सोशल मीडिया के माध्यम से अपवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।मामले में संलिप्त पाए जाने पर उक्त व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समाज को जागरूक रहने की आवश्यकता है।सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी कोई भी बात पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें।असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निगरानी रहेगी।जोर जबरदस्ती किसी को रंग न लगाए। मौके पर अधिकारियों द्वारा संपर्क सूत्र को सार्वजनिक करते हुए कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर अभिलंब थाना को सूचना देने की बात कहीं।शांति समिति की बैठक के समाप्त होते ही रंग गुलाल के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया।बैठक में एसआई केदारनाथ पूर्ति,एसआई प्रेमचंद महतो,मुखिया चांदनी देवी, एस्थर मरांडी, शांतिलाता मुर्मू ,रोशन मुर्मू, शिवतल्ला ग्राम प्रधान जॉन सोरेन,समाजसेवी बिमल सोरेन ,लालचंद पाल, ,बबुआ शिंह ,मीना देवी, गौरीशंकर भगत,अब्दुल जब्बार, हुसैन अंसारी के साथ अन्य मौजूद थे।
Related posts:

