Spread the love

वज्रपात में कुशपुतुल व पारगामा गांव के मृतक के परिजनों से मिले विधायक, किया आर्थिक सहयोग…

 

चांडिल (विद्युत महतो) विगत 25 अप्रैल को नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के कुशपुतुल व कुकड़ू के पारगामा में वज्रपात में दो लोगो कि मौत हो गई थी। रविवार को विधायक सविता महतो ने कुशपुतुल निवासी वज्रपात में मृतक रेंघु गोप व पारगामा निवासी कांद्रोली बोड़ाल के घर जाकर मिले एवं इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को ढांडस बंधाया। इस दौरान विधायक ने दोनों परिवार के परीजों को आर्थिक सहयोग कर सरकार की ओर से मिलने वाला मुआवजा जल्द दिलाने का भरोसा दिलाया।

Advertisements
Advertisements

साथ ही विधायक ने दोनों पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, हरे कृष्ण सिंह सरदार, शक्तिपद महतो, कित्तीवास महतो, यदुपति महतो, धरमु गोप, विश्वनाथ गोप, सपन महतो, आदि झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण जनता उपस्थित थे।