खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अनगड़ा प्रखंड में नियुक्त किए अपने प्रतिनिधि

राँची/अनगड़ा । खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अनगड़ा प्रखंड में क्षेत्रीय विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से अपने विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। इस निर्णय को लेकर स्थानीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। विधायक कच्छप ने कहा, “इस कदम का उद्देश्य अनगड़ा प्रखंड में हमारी ओर से जनता के बीच समन्वय स्थापित करना और विकास कार्यों को गति देना है। मुझे विश्वास है कि सभी प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं और समाधान मिलेंगे।” इस घोषणा के साथ ही क्षेत्र के लोगों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधायक के इस निर्णय का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे अनगड़ा में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी। जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी अजय करमाली खाद्य आपूर्ति विभाग छोटेलाल महतो ऊर्जा विभाग संजय नायक मत्स्य विभाग जयपाल हजाम – औद्योगिक विभाग सुनिता देवी – बाल एवं महिला विकास विभाग दुतीलाल बेदिया – स्वास्थ्य विभाग सफीक अंसारी खनन विभाग मौके पर एतवा उरांव, राजेन्द्र मुण्डा, साकिर अंसारी, शिवदास गोस्वामी, राज पांडेय, एतवा बेदिया, अजय उरांव, संतोष राम, पंचू तिर्की, दिनेश चंद्र प्रामाणिक, बबलू लकड़ा, अनिल टोप्पो, अमित उरांव और विनोद लकड़ा समेत कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह पहल न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि यह जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को भी सशक्त बनाएगी।

