Advertisements

कुचाई के छोटासेगोई पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ
आयोजन…
सरायकेला। कुचाई प्रखंड के छोटासेगोई पंचायत भवन में राष्ट्रीय जल मिशन के तहत मुखिया कोंता मुंडा व पंचायत सचिव सुरेश कुमार कोड़ा के नेतृत्व में जल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ समारोह में मुखिया कोंता मुंडा व पंचायत सचिव सुरेश कुमार कोडा ने युवाओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को जल के महत्व एवं जल संरक्षण सहित अन्य उद्देश्यों के प्रति जागरूकता करना है।
Advertisements

मुखिया ने सभी को पानी बचाने, उसके विवेकपूर्ण उपयोग करने, जल का समुचित उपयोग करने, पानी की हर एक बूंद का संचयन करने, कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग करने, पानी को अनमोल संपदा मानने और अनमोल संपदा मानते हुए ही उसका उपयोग करने, अपने परिवार जनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
Related posts:
भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार .. सरायकेला में ACB का डबल एक्शन-समाहरणालय से क्लर्क और गम्हरिया प्रखंड से...
Chandil : वनराज स्टील हुमिद में बिना सुरक्षा उपकरण मजदूर कर रहे काम, ग्रामीणों ने मजदूरों के सुरक्...
Saraikela : समाहरणालय सभागार में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन 2022 के तहत फाईलेरिया उन्मूलन को लेकर हुआ ब...

