Spread the love

शहीद चौक बड़ा मुरी में 91 वां शहादत दिवस मनाया गया..

(कहा देश विभिन्न विचारधार और धार्मिक विचारों में बांटता दिख रहा है,क्या यही शहादत का परिणाम है ?)

 

मुरी (कमलेश दुबे) बड़ा मुरी शहिद चौक पर बुधवार को सीपीआईएम, डीवाईएफआई, सीआईटीयू तथा एआरकेएस की ओर से शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव का 91 वां शहादत दिवस सम्मान पूर्वक मनाया गया।

Advertisements
Advertisements

कामरेड निखिल एवं सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवम् सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा कॉमरेड संतोष कुम्हार के द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया। कॉमरेड जितेंद्र महतो ने कहा कि भगत सिंह व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थे, वो एक ऐसा राष्ट्र का निर्माण चाहते थे जिसमें किसी का शोषण न हो, सत्ता में धर्म का कोई स्थान न हो, मगर दुर्भाग्य है कि आज वही देश के सर्वाेच्च स्थान पर काबिज है जो आज देश को जाति धर्म के नाम पर लड़ा रहा है।

कॉमरेड अमर महली ने कहा कि आज केंद्र सरकार निरंकुश हो गई है इसी के विरोध में 28 एवं 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है जिसमें हम सभी को शामिल होना है। सदानंद सोनार ने कहा भगत सिंह के सपनों के भारत को बनाने के लिए हमें एकजुट होकर सभी को भगत सिंह के जीवनी के बारे जानकारी देना एवं उसे अमल में लाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर अमित कुमार, दीपक सोनार, निखिल, शशि शंकर, चितरंजन महतो, उत्तम सिंह मुंडा, उपेंद्र बड़ाइक, योगेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।