Advertisements
Spread the love

आजादी के 75 साल देश आजादी का अमृत उत्सव

मनाने की तैयारियां जोरों पर, नामकुम में देश के

शहीदों के नाम एक दीप जलाकर श्हीदों को याद किया

जा रहा है ……

नामकुम (अर्जुन प्रमाणिक) देश में आजादी का अमृत उत्सव की तैयारियां जोरो पर है । आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में देशभर में घर-घर तिरंगा फहराने की तैयारियां देखने को मिल रही है । इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रशासन, समाजसेवी व राजनेता लगातार घर-घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

Advertisements

इसी क्रम में रांची के नामकुम में एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा की ओर से टाटीसिल्वे में  आजादी का अमृत उत्सव मनाया जा रहा है । यह महोत्सव 15 अगस्त 2022 तक लगातार मनाया जाएगा जिसमें देश के शहीदों के नाम प्रत्येक दिन 101 दिया जलाया जा रहा है । उद्घाटन एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा के सचिव डॉक्टर मधुसूदन पांडे ने किया  ।

मौके पर संस्था के सदस्य बलराम महतो चतरा पंचायत ग्राम प्रधान क्रिस्टो कुजूर रितु लखन मिश्रा जनार्दन मंडल बंधु भूत कुमार पुनीत कुमार एवं विजय लिंडा अजय एवं सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे ।