Spread the love

डायन बिसाही मामला को लेकर टाटीसिलवे थाना प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान…

नामकुम : अर्जुन कुमार  । टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत होराप में  टाटीसिलवे थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया ।  थाना प्रभारी श्री  करमाली  ने कहा कि देश 21वीं सदी में ज्ञान के युग में भी अंधविश्वास से जकड़ा हुआ है और डायन बिसाही के आरोप में निर्बल और विधवा महिलाओं को प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

ऐसा करना कानूनन एक अपराध है, समाज के जागरूक लोग ऐसी हरकतों से बाज आए और लोगों को अंधविश्वास से दूर
रखें। डायन बिसाही और भूत प्रेत के प्रति अंधविश्वास को दूर करने के लिए टाटीसिलवे पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है ।  ग्रामीणों की उपस्थित में बच्चो को कॉपी, पेन और चॉकलेट देकर उत्साह बढ़ाया गया । इस कार्य में कोंग्रेस पार्टी औधोगिक प्रतिनिधि क्रिस्टो कुजूर महिलोंग मुखिया संदीप तिर्की, ग्राम प्रधान रिझु मुंडा पूर्व मुखिया दुती महतो सुषमा टोप्पो एवं समाज के गणमान्य लोगों का अहम योगदान रहा ।

You missed