Advertisements

मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा के पदाधिकारी और सदस्यों ने बेटियों के सम्मान में किया दीप प्रज्वलित
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अग्रसेन भवन (धर्मशाला) में मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा के पदाधिकारी और सदस्यों ने बेटियों के सम्मान में दीप प्रज्वलित किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में किशनगंज बिहार के एसएसबी 19 बीएन के डीएसपी वैभव कुमार शामिल हुए. इस अवसर पर सभी ने दीप प्रज्वलित कर संकल्प लिया कि बेटियों की शान, सम्मान, शिक्षा और विकास में हमेशा योगदान देंगे. इस मौके पर मंच के अध्यक्ष विवेकानन्द लोधा, सचिव माधव रुंगटा, कोषाध्यक्ष अमितेश रुंगटा, सलाहकार केशव रुंगटा, विवेक लोधा, नितिन केड़िया, अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, सह सचिव सुमित शर्मा, विक्रम लोधा, कार्यकारिणी सदस्य मोहित लोधा, अमर लोधा, सत्यम लोधा, भार्गव लोधा, रवि शर्मा, आषुतोष पसारी, संजय लोधा आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Related posts:
भाजयुमो ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लिए खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए किया चीयर्स फॉर इंडिया.....
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे सरायकेला-खरसावां जिला, कोलाबीरा में जिप सदस्य शंभू मंडल के नेतृत...
बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से हुआ बाल संसद...

