Spread the love

टीम पीएसएफ का 1650वां एसडीपी रक्तदान, भास्कर कुंडू ने पूरा किया 26वां रक्तदान

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर । एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत टीम पीएसएफ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। टीम के वाइस चेयरमैन भास्कर कुंडू ने अपना 10वां एसडीपी रक्तदान कर कुल 26वां रक्तदान पूरा कर लिया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर टीम पीएसएफ ने अपना 1650वां एसडीपी रक्तदान भी पूरा किया, जो जरूरतमंद मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। टीम पीएसएफ पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने का अभियान चला रही है। एक महीने में 19 एसडीपी रक्तदान का यह अभियान टीम के समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। इस अभियान में विनय कुमार भगत, कमल कुमार घोष, अवधेश कुमार वर्मा, रवि कुमार, धीरज कुमार, कुमारेस हाजरा, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, प्रतीक पनसारी, भजिंदर सिंह, शुभेंदु मुखर्जी, बी. शेशा गिरी, मनोतोष घोषाल सहित अनेक रक्तवीरों ने भाग लिया। रक्तदान के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर रीता सिंह, तकनीशियन सुबीर बनर्जी, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार और मनोरंजन गौड़ उपस्थित रहे।
यह अभियान सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल बन गया है, जो समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है।

You missed