छह दिनों के इलाज के पश्चात स्वस्थ होकर घर लौटी पद्मश्री छुटनी महतो; मंत्री चंपाई सोरेन सहित जिला प्रशासन का जताया आभार…
सरायकेला Sanjay। पैरालाइसिस के हल्के अटैक के बाद बीते 17 अप्रैल को जमशेदपुर की टीएमएच में इलाज के लिए भर्ती कराई गई पद्मश्री छुटनी महतो शनिवार को रिलीव होकर वापस घर लौटी।
Advertisements

Advertisements

मंत्री चंपाई सोरेन के प्रयास और जिला प्रशासन के सहयोग से टीएमएच से इलाज करा कर गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती मारुति मिंज और प्रखंड कर्मी शंकर सतपति के साथ वापस अपने गांव बीरबांस स्थित आवास पर पहुंची पद्मश्री छुटनी महतो ने इसके लिए मंत्री चंपाई सोरेन और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में स्वस्थ होकर एक नया जीवन मिला है। पहले की ही तरह समाज के लिए सेवा और समाज को डायन जैसी कुप्रथा से मुक्ति दिलाने के लिए उनका कार्य और संघर्ष जारी रहेगा।

