लगातार बारिश के कारण मुख्य सड़क मार्ग पर बने गड्ढे; दुर्घटना की आशंका…
सरायकेला: संजय मिश्रा ।
Advertisements

Advertisements

सरायकेला सहित जिले भर में बीते दो दिनों से हो रहे लगातार बारिश के कारण एक ओर जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है। वही जल जमाव के कारण रोड रास्ता की स्थिति भी गंभीर हो चली है। इसी क्रम में सरायकेला-कांड्रा का मुख्य मार्ग पर सदर अस्पताल के समीप सड़क के बीचो-बीच गड्ढे ऊपर आए हैं। जिसमें जल जमाव के कारण आम लोगों का आवागमन में जहां असुविधा हो रही है। वही बड़ी सड़क दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है। स्थानीय जन बताते हैं कि पूर्व में सड़क में टूट होने के कारण उसकी मरम्मति कराई गई थी। लगातार बारिश के कारण मरम्मत किया हुआ सड़क का वह भाग फिर से उखड़ गया है। जो दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है।
Related posts:

