झारखंड सरकार की मंईयां योजना से आज तीसरी दिन हो गया मंईयां काफी परेशान । भूखे प्यासे अपनी पारी का इंतजार में रहे महिलाएं…
जमशेदपुर /पोटका :अभिजीत सेन
Advertisements

Advertisements

झारखंड सरकार की महिलाओं को सम्मान के लिए झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना के लाभुक महिलाएं 3 तारीख से तीन दिन हो गए पंचायत में डेरा जमाए हुए हैं | रोज सुबह के 7:00 से शाम के 5:00 तक बैठे रह रहे हैं | भूखे प्यासे इन महिलाओं का बुरा हाल है | गंगाडीह पंचायत के गंगाडीह की संचिता कुंडू ने कहा कि बच्चों को घर में छोड़कर दिनभर भूखे प्यासे पंचायत भवन में हम सब बैठे हुए हैं |
मगर सर्वर डाउन होने से हम सबों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं उन्होंने मांग की ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन में ही फॉर्म जमा लिया जाए। ताकि महिलाओं को जो झारखंड सरकार द्वारा सम्मान देने की योजना है ,इसकी लाभ मिल सके

