
पोटका विधायक संजीव सरदार ने पोटका क्षेत्र के विभिन्न गांव में 38 लाख की लागत से आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर(पोटका) । पोटका के विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में झारखंड सरकार के विधायक निधि से स्वीकृत कुल आठ योजनाओं जाहांतू प्रधान तालाब में स्नान घाट निर्माण, नुतनडीह नया तालाब में स्नान घाट निर्माण, बांस डूंगरी नीचे टोला आरसीसी पुलिया से बालिजुड़ी ऊपर टोला जहिरा तक पक्का सिंचाई नाला, पोटका टांगरसाई में नाच अखाड़ा से राजा बांध तक पेपर ब्लॉक निर्माण, कलिकापुर दोलोय बांध में स्नान घाट निर्माण आदि का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इन योजनाओं की कुल लागत 38 लाख रुपये है। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीणों से किए वादों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का चयन उनकी सहमति और जनहित को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि ऐसी योजनाओं पर विधायक निधि से कार्य हो जिसका लाभ पूरे गांव को मिले और वह गांव के विकास में कारगर साबित हो। झारखंड सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक हर पंचायत में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड और अंचल के सभी अधिकारी आपके पंचायत तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देंगे और लाभ भी उपलब्ध कराएंगे। विधायक ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों और सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मौके पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, मुखिया बाघराय सोरेन, झामुमो नेता सुनील महतो, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, हितेश भगत, रमेश सोरेन, बी.एन. बास्के, अनिल मुर्मू, भुगलु टुडू, चक्रधर महतो, रामेश्वर सरदार, आदि के साथ काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

