Advertisements
Spread the love

जनप्रतिनिधियों ने उषा मार्टिन फाउंडेशन के सीएसआर प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Advertisements

हर एक गरीब का विकास हमारा दायित्व : डॉ. मयंक मुरारी

Arjun Kumar Pramanik……..✍️

नामकुम(राँची) । शनिवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उषा मार्टिन फाउंडेशन की टीम को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव डॉ. मयंक मुरारी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि टीम के अन्य सदस्यों—वरुण कुमार, मेवालाल महतो, संगीता कुमारी, मोनित भुटकुमार एवं भूनेश्वर महतो—को पौधे भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. मयंक मुरारी ने कहा कि “उषा मार्टिन फाउंडेशन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। यह सम्मान हमारी पूरी टीम की निष्ठा, समर्पण और समुदाय के विश्वास का प्रतीक है। हर एक गरीब का विकास हमारा दायित्व है।”

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

अनिल लिंडा, मुखिया (लालगंज) ने कहा कि फाउंडेशन ने गांवों में आजीविका और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर सकारात्मक बदलाव लाया है, जो वास्तव में प्रेरणादायक है।
शैलेश मिश्रा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी ने महिला सशक्तिकरण और युवाओं के क्षमता विकास में फाउंडेशन की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
क्रिस्टो कुजूर, प्रधान (चतरा) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण, जागरूकता और सामाजिक विकास के लिए फाउंडेशन द्वारा किए गए प्रयासों से कई परिवारों को नई दिशा मिली है।
माधुरी देवी, पूर्व उपप्रमुख एवं समाजसेविका (टाटी पूर्वी) ने कहा कि उषा मार्टिन फाउंडेशन ने जमीनी स्तर पर सेवा करते हुए दर्जनों परिवारों तक विकास के अवसर पहुँचाए हैं।

समारोह का समापन सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तथा भविष्य में भी समुदाय के लिए और अधिक प्रभावी कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

You missed