Advertisements
Spread the love

राजनगर : भूरसा में पलाश के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस…

रिपोर्ट : रविकांत गोप 

Advertisements

राजनगर थाना क्षेत्र के बीजाडीह पंचायत के भूरसा गांव मे रविवार की सुबह राजनगर पुलिस को गमछे के सहारे पलाश के पेड़ पर लटका मिला एक 65 वर्षीय अधेड़ का शव।

जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई । राजनगर पुलिस कर्मी एस आई परमेश्वर ने जानकारी देते हुए कहा कि, रविवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि बीजाडीह पंचायत के भूरसा गांव मे 65 वर्षीय अधेड़ ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जिसके अनुसंधान करने पर पता चला कि मृतक की दिमागी हालात ठीक नही थी । अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह घटना पीछले रात का है । मृतक के पैर पर कीचड़ लगा हुआ मिला और वह अपने घर से करीब 800 मीटर दूरी पर ही गमछे का फंदा बनाकर पलाश के पेड़ से झूला हुआ मिला ।

इस मामले में पुलिस थाना केएस आई परमेश्वर ने बताया कि प्रथम दृष्टि से यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की गुथी सुलझ पाएगी कि मामला हत्या का या आत्महत्या का है ।