Advertisements

श्रीमती अंजली गोप बनी एदल पंचायत की उपमुखिया।
राजनगर प्रखंड के एदल पंचायत भवन शुक्रवार को प्रथम पाली में निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी धनंजय कुमार की अध्यक्षता में उपमुखिया का चुनाव सह शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ।वहीं सर्वप्रथम एदल पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया पिंटू सरदार को शपथ दिलाया गया।जिसके बाद उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाया गया।वहीं वार्ड सदस्य अंजली गोप एवं संगीता सरदार ने उपमुखिया के लिए दावेदारी पेश की।जिसमें अंजली गोप 5 वोट मिले वहीं संगीता सरदार को 3 वोट प्राप्त हुए।इस प्रकार अंजली गोप 2 वोट से जीत हासिल की। एदल पंचायत के नवनिर्वाचित उपमुखिया का प्रमाण पत्र अंजली गोप को निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा सौपा गया।इसी दौरान एदल पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
Advertisements

Related posts:
दुमका : सीडब्ल्यूसी ने मंद बुद्धि बालक को उसके परिवार को सौपा, 25 सितम्बर को बालक दिग्धी से बरामद कि...
सिंदरी:हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) सिंदरी में "अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (21 मार्च) औ...
SARIKELA NEWS : पंचायत चुनाव को लेकर जिले के कई मतदान केन्द्रो का स्थल बदला गया,सूची जारी......

