Spread the love

हेंसल में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर मंत्री से आश्वस्त बुद्धिजीवीयों ने किया आभार प्रकट।

Advertisements
Advertisements

राजनगर(रिपोर्ट – रवि कांत गोप) :- राजनगर प्रखंड के हेंसल में मंगलवार की शाम शिक्षाविद श्री शंकर चंद्र गोप के नेतृत्व में समाजसेवीयों एवं शिक्षा प्रेमियों के साथ बैठक आहूत की गई। जिसमें पिछले दिनों पोटका एवं राजनगर क्षेत्र के समाजसेवी व शिक्षा प्रेमी डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर मंत्री चम्पई सोरेन को ज्ञापन सौंपा था।वहीं उनके सकारात्मक आश्वासन से प्रशंषित समाजसेवीयों ने झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री माननीय चम्पई सोरेन का तहे दिल से आभार प्रकट किया।साथ ही उनके शिक्षा के प्रति लगाव से प्रभावित समाजसेवियों व शिक्षा प्रेमियों ने मंत्री चम्पई सोरेन से काफी उम्मीद व आशा है।और पूर्ण विश्वास है कि मंत्री जी की पहल से बहुत जल्द छोटानागपुर इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज में परिवर्तित होगा।
आगामी 21मई(रविवार)को छोटा नागपुर कॉलेज हेंसल में शिक्षा प्रेमियों की एक विशेष बैठक बुलाई गई है। इसमें डिग्री कॉलेज पर विशेष चर्चा एवं रूपरेखा रखी जाएगी।
मौके पर शंकर चंद्र गोप,बैनेत्र महाकुड़, हेम चंद्र पात्र ,नीलकमल गोप,विकास प्रधान, आकलु महतो आदि उपस्थित थे।