Spread the love

जलसहियाओं को तीन वर्षों से नही मिला मानदेय,आंदोलन को मजबूर जलसहिया संघ।

Advertisements

मॉनसून सत्र से पहले मानदेय भुकतान नही हुआ तो करेंगे अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल : जलसहिया संघ

राजनगर हाट मैदान में शुक्रवार को जलसहिया संघ के अध्यक्ष संजू महतो की अध्यक्षता में जलसहियाओं की बैठक की गई।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जलसहिया संघ के संरक्षक विशु हेम्ब्रम उपस्थित हुए।बैठक में जलसहियाओं ने अपनी समस्यओं को रखा।और कोरोना काल से यानी तीन साल से बकाया मानदेय भुकतान की मांग सरकार से करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि झारखंड की हेमंत सरकार जलसहियाओं की मांग मॉनसून सत्र से पहले यानी जुलाई महीने के अंत तक नही करती है।तो ना केवल प्रखंड बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश के जलसहिया सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर देंगे।और अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे।जलसहियाओं ने झारखंड सरकार से अपने बकाया मानदेय को अविलंब भुकतान करने,मानदेय नियमित करने,मानदेय की राशि 1000 से बढ़ा कर 5000 करने एवं साल में दो बार जलसहियाओं का यूनिफॉर्म यानी ब्लू साड़ी आदि की मांग की।वहीं जलसहियाओं की मांगों को अविलंब पूरा नही करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जलसहिया संघ के संरक्षक बिशु हेम्ब्रम उपस्थित थे।वहीं जलसहिया संघ की जिला अध्यक्ष मणि रानी मंडल, प्रखंड अध्यक्ष संजू महतो एवं प्रखंड की समस्त जलसहिया उपस्थित थी।

Advertisements

You missed