Spread the love

पतरातू डैम के समीप बने भव्य ’पर्यटन विहार’ का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन…

पूरे देश में हो रही डैम की सुंदरता की चर्चा, विकास और होंगे कई कार्य, क्षेत्रवासियों को मिलेगा रोजगार अवसर

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

जिले के पतरातू डैम के समीप बने भव्य पर्यटन विहार वीआईपी गेस्ट हाउस का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फीता काटकर किया। इसके बाद सीएम सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशिष्ट अतिथि मंत्री पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग झारखण्ड सरकार हफीजुल हसन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चैबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, पर्यटन निदेशक अंजली यादव, सांसद जयंत सिंहा, विधायक अम्बा प्रसाद, राज्यमंत्री फागु बेसरा, झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया मुख्य रूप शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। समारोह के दौरान पर्यटन निदेशालय द्वारा आयोजित किए गए फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को इस समारोह में अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

सीएम हेमंस सोरेन ने कहा कि झारखंड में पर्यटन केंद्र और पर्यटको की अपार संभावनाएं हैं। यहां खनिज संपदाओं के अलावा पूरे राज्य में पर्यटन के लिए कई बड़े केंद्र बन सकते हैं। झारखंड में पर्यटन के अलावा कई बड़े धार्मिक स्थल भी हैं। जहां पूरे दुनिया से लोग घूमने व पूजा-पाठ करने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने प्रदेश में पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई है। उसी योजनाओं को अब जमीन स्तर पर उतारा जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पतरातू डैम घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिससे यहां का रोजगार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के रोजी-रोटी का साधन भी बन गया है। साथ ही आने वाले दिनों में इस पर्यटन स्थल में और नये रोजगार के भी अवसर प्रदान होंगे।

सीएम ने लोगों से इस सुंदर पर्यटन केंद्र को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए यहां प्लास्टिक के कचरे को ना फेंकने क बात कही। उन्होंने कहा कि पतरातू डैम में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए इसका आगे और विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां तेजी से बढ़ते सैलानियों की संख्या को देखते हुए रोजी रोजगार का बढ़िया साधन बनता दिख रहा है। यहां सर्टिफिकेट पर नहीं काबलियत पर नौकरी मिलेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पतरातू डैम के सुंदरता की चर्चा पूरे देश में है। पतरातू डैम और पतरातू घाटी राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मौके पर रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा, एसपी पीयूष पांडेय, एसडीओ जावेद हुसैन सहित कई अधिकारी व पतरातू अनुमंडल के तमाम थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौजूद थे।

बहुत जल्द ही पतरातू को एक बड़ी शौगात देगी झारखंड सरकार: हफीजुल हसन

राज्य के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि झारखंड सरकार बहुत जल्द ही पतरातू को एक बड़ी शौगात देने जा रही है। पर्वत-पहाड़ों का मजा लेने के लिए रूपरेखा और देश्ी रहन-सहन का माहौल कैसा हो उसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द रांची से पतरातू डैम के लिए बस की सुविधा बहाल कराई जायेगी। रांची से नेतरहाट के लिए भी बस सेवा सरकार शुरू करने जा रही है।

क्षेत्र में पर्यटक स्थलों के कई संभावनाएं हैं अंबा प्रसाद

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि झारखंड के पर्यटक स्थलों को सरकार विकसित कर रही है। क्षेत्र में पर्यटक स्थलों के कई संभावनाएं हैं। जिन पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन नीति बनायेगी। उन्होंने बताया कि पतरातू के दूसरे पर्यटक स्थल पलानी झरना का कायाकल्प, पतरातू ओवरब्रिज का निर्माण व पतरातू में जल्द ही मॉडर्न अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

Advertisements

You missed