उपायुक्त ने किया नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…
रामगढ़ ब्यूरो : इन्द्रजीत कुमार
Advertisements

Advertisements

जिले के नवनियुक्त उपायुक्त पदाधिकारी चंदन कुमार ने छत्तरमांडू स्थित नवनिर्मित, ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिले के कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विशाल कुमार ने उपायुक्त को ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इसीदौरान उपायुक्त पदाधिकारी ने वेयरहाउस में मौजूद सीसीटीवी कैमरें, अग्निशमन व्यवस्था, कुल कंट्रोल एवं बैलट यूनिट आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एफएलसी के कार्य को पारदर्शिता से पूर्ण करने के संबंध में भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। मौके पर सहायक अभियंता भवन प्रमंडल, एसएमपीओ सहित अन्य उपस्थित थे।

