Advertisements
Spread the love

गरीबों को हरा राशन कार्ड धारकों को राशन दिलवाने के लिए धनंजय कुमार पुटूस ने डीसी से की मांग…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

विगत महीनों से हरा कार्ड धारकों को राशन नही मिल रहा है जिससे इन कार्ड धारक गरीबों को काफी परेशानी हो रही हैं। जनता को लगातार परेशानी हो रही हैं। रामगढ़ विधानसभा के पूर्व निर्देलीय प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने गंभीरता से लिया गया। हरा राशन कार्ड धारक लोगों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए रामगढ़ डीसी को आवेदन देकर जल्द से जल्द हरा राशन कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिले के उपायुक्त पदाधिकारी को दी गई।

लिखित आवेदन के अनुसार धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि कई गरीब परिवारों की तरफ से जानकारी मिल रही हैं कि विगत कुछ समय से हरा राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल रहा हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हरा राशन कार्ड धारक सभी लोग गरीब परिवार से आते हैं। झारखंड सरकार के तरफ से मिलने वाले चावल आदि राशन से ही अपना व अपने परिवार का पेट भरते हैं। विगत कुछ दिनों से राशन नहीं मिल पाने के कारण इन्हें अपने परिवार का पेट पालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

You missed