Advertisements
Spread the love

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति की बैठक, 16 मार्च से 31 मार्च तक नमामि गंगे योजना के तहत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक बी उनके कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि 16 मार्च से 31 मार्च तक नमामि गंगे योजना के तहत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। उप विकास आयुक्त ने 16 मार्च से 31 मार्च तक किए गए कार्यक्रमों के संबंध में के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार से जानकारी ली गई।

इसी संबंध में उप विकास आयुक्त ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ विभिन्न कार्यक्रमो यथा नुक्कड़ नाटक, गंगा आरती, श्रमदान, रंगोली, विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन योजनाबद्ध तरीके से करने के संबंध में चर्चा करते हुए। महत्वपूर्ण निर्देश दिए वही उप विकास आयुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए ज्यादा से ज्यादा आम जनों की सहभागिता कार्यक्रमों में सुनिश्चित करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उक्त मौके पर सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल रामगढ़, प्राचार्य रामगढ़ कॉलेज, समिति के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे।

You missed