Advertisements
Spread the love

मुरूडीह गांव में हरि कीर्तन हुआ आयोजन…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार) जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र मुरूडीह गांव में हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं रामगढ़ पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो शामिल हुए। दोनों ने सर्वप्रथम भगवान के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात ग्रामीणों के साथ बैठ कर कीर्तन का आनन्द लिया। पुर्व विधायक ममता देवी ने कहा कि जिस तरह से प्रार्थना करने से शक्ति मिलती है, ठीक उसी तरह कीर्तन करना आत्मशक्ति बढ़ाता है। कीर्तन करने से केवल मन ही नहीं तन भी शुद्ध होता है।


जब भी भक्त तन्मयता से भजन-कीर्तन करते हैं उनके मन में किसी भी तरह का द्वेश नहीं रहता। कीर्तन करने से केवल भगवान की भक्ति ही नहीं होती बल्कि इससे मन की अशुद्धियां और दुर्गुण भी दूर होते हैं। यही कारण है कि भजन-कीर्तन करने वालों का मन शांत होता हैं। जब वे किसी भी कार्य को करते हैं। पूरी तन्मयता के साथ करते हैं। पश्चिम बंगाल के कलाकारों के साथ ममता देवी ने भजन कीर्तन में झांझर भी बजाई गई।

You missed