Spread the love

कैथा उदासीन मंडा पूजा 16 अप्रैल को, तैयारी बैठक संपन्न…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत महतो)

रामगढ़ नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नं 26 कैथा में मंडा पूजा 16 अप्रैल को सादगी के साथ मनाया जाएगा।मंडा पूजा को लेकर कैथा महादेव मंडा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद देवधारी महतो व संचालन राजेश कुमार महतो ने किया।बैठक में मंडा पूजा का आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से पिछले वर्ष की आयोजन समिति को ही चलायमान रखा गया है।

एवं इस वर्ष भी अध्यक्ष राजेश कुमार महतो,सचिव राजकुमार महतो,  कोषाध्यक्ष देवधारी महतो को ही बनाया गया। वहीं संरक्षक समिति में गणेश राम महतो,संजय करमाली,चुन्नीलाल महतो,रामप्रकाश महतो,कोलेश्वर महतो,सुकर महतो अमरलाल करमाली,सोमनाथ महतो, रतन लाल महतो, पंचम महतो,डिया महतो,घूरन महतो,बालदेव महतो,सुरेश दास, माधव करमाली विजय रविदास,लोकनाथ महतो को बनाया गया।

तथा बैठक को संबोधित करते हुए कमेटी अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा कि इस वर्ष महादेव मंडा मंदिर सुंदरीकरण किया जाएगा जिसके कारण मंडा पूजा सादगी के साथ और उदासीन मंडा पूजा मनाया जाएगा।मंडा पूजा में माँ पार्वती का पट इस वर्ष घर तक नहीं घुमाया जाएगा।

वहीं वार्ड पार्षद सह कोषाध्यक्ष देवधारी महतो ने कहा कि आयोजन बगैर मेले और छऊ नृत्य के संपन्न होगा।मंडा पूजा में जरूरी सभी विधान विधि पूर्वक किए जाएंगे। तथा मंडा पूजा के तुरंत बाद मंदिर सुंदरीकरण का भी काम शुरू किया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से मुख्य पुजारी नीतीश पांडे उपाध्यक्ष संदीप महतो,छोटे लाल महतो,अजय आस्था,विनय कुमार,टीकम ओहदार,जगलाल महतो,रूपलाल महतो,बालिस राम महतो,हेमलाल महतो,बहाली ओहदार,सतेंद्र महतो,जुगल महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

You missed