संजय मिश्रा बने एटक के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बधाईयों का लगा तांता…
(सौंपे गये दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक निभाउंगा संजय मिश्रा)
रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार) एटक का झारखंड प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय सम्मेलन इस्पात नगर बोकारो में संपन्न हो गया। इसमें भुरकुंडा निवासी संजय मिश्रा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। मनोनयन के बाद संजय मिश्रा ने कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास के साथ मुझे यह कार्यभार सौंपा गया। उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
Advertisements

Advertisements

उन्होंने कहा कि सबों को एक सूत्र में पिरोकरन संगठन हित में कार्य करूंगा। उक्त मौके पर इन्द्रदेव राम, महेन्द्र चौधरी, नरेश महतो, किशन महतो, मदन महतो ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी गई।

