Spread the love

एमएचए शॉपिंग का आठवां वर्षगांठ केक काटकर मनाया गया

रांची :  नामकुम घाघरा डोरंडा रोड स्थित विमल रेसीडेंसी मॉल में एमएचए शॉपिंग का आठवां वर्षगांठ होने पर मैनेजिंग डायरेक्टर सन्नी गोप की माता सुशीला देवी एवं अन्य महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर मनाया गया। मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि वे इस शॉपिंग की शुरुआत 3 नवंबर 14 को नामकुम जोरार स्थित एक कार्यालय से किया। इस शॉपिंग से सैकड़ों लोगों को रोजगार देने का काम किया। कहा कि अब तक झारखंड में 7 ब्रांच खुल चुके है। हम लोगों की कोशिश हमेशा रही है कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर अच्छी वैरायटी के सामान उपलब्ध कराएं। ग्राहकों का प्यार ऐसे ही बना रहा तो आने वाले समय में पूरे भारत देश में भी ज्यादा वैरायटी उपलब्ध कराई जायेगी। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर सन्नी गोप, समिता एक्का, विजय उरांव, अजय कच्छप, संतोष रंजन, अरविंद राणा के साथ एमएचए शॉपिंग की टीम मौजूद थी।

Advertisements
Advertisements

You missed