Spread the love

राज्य शिकायत कोषांग की शिकायत कर्ताओं की नए डीजीपी से उम्मीद …

रांची ब्यूरो ( ए के मिश्रा)

Advertisements
Advertisements

पुलिस विभाग की राज्य स्तरीय शिकायत कोषांग में एएसआई द्वारा दिए गए शिकायत पर लगभग डेढ वर्षों से बैठक नहीं होने और शिकायत पर करवाई और स्थानांतरण नहीं होने से एएसआई कर्मियों में शिकायत कोषांग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। राज्य के नए पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह से शिकायत कर्ताओं की अब उम्मीद बढ़ गई है कि नए डीजीपी आने से अब कार्यों में तेजी आएगी और आवेदनों का शिकायत कोषांग से निपटारा और स्थानांतरण होंगे। कई ऐसे गंभीर एएसआई परिवार के सदस्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है। स्थानांतरण को लेकर और अपने परिवार वालों के नजदीक रहकर इलाज कराने हेतु शिकायत कोषांग में आवेदन किए गए हैं। जिसकी आवेदन की पुष्टि जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा भी आवेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए स्थानांतरण करने की अनुशंसा की गई है ।इसके बावजूद भी राज्य स्तरीय शिकायत कोषांग की बैठक लगभग डेढ़ वर्षो से नहीं होने से एएसआई कर्मियों की शिकायत कोषांग के स्थानांतरण नहीं हो रही है।

इस पूरे मामले में शिकायत कोषांग के पदाधिकारी ए विजयालक्ष्मी से संवाददाता ने संपर्क करने का प्रयास किया ।परंतु फोन रिसीव नहीं किया गया ।वहीं राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह से भी संवाददाता ने समाचार लिखे जाने तक प्रयास करता रहा परंतु संपर्क नहीं हो पाया । देखना अब यह है कि राज्य स्तरीय शिकायत कोषांग की कब बैठक होती है, और एएसआई की शिकायतों की आवेदन का कब तक निपटारा होता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। जिसके इंतजार में एएसआई कर्मी इंतजार और आस लगाए बैठे हैं।
एके मिश्र

You missed