Spread the love

चाईबासा में नक्सलयों द्वारा बिछाया गया आईईडी बम ब्लास्ट…

रांची:अर्जुन कुमार

Advertisements
Advertisements

चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलयों द्वारा बिछाया गया आईईडी बम ब्लास्ट हो गया है। जिसमें सुरक्षा बल के तीन जवानों के घायल होने की सूचना है। घायलों को हेलिकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है। जानकारी सामने आ रही है कि कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद हो गये हैं। यह ब्लास्ट सरजमबुरू और हाकातुंबा गांव के पास के जंगल में हुआ है।

बता दें कि चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले माह इसी टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था। जिसमें दो जवान शहीद हो गये थे। जानकारी के मुताबिक कोबरा 209 बटालियन के लोग सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे ।

जिसमें इस बात की जानकारी मिली थी कि 1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा का दस्ता क्षेत्र में मौजूद है। इसकी ही छानबीन में जवान निकले थे। उसी दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया।

You missed