Advertisements
Spread the love

शिवलोक धाम मरासिल्ली को देश स्तरीय तीर्थ स्थल बनाना हमारा संकल्प :  संजय सेठ…

नामकुम (Arjun Kumar)  । जिला अनाबद्ध योजना के तहत शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर बनने वाले विवाह मंडप का शिलान्यास सांसद संजय सेठ, पंचायत के मुखिया रंजीत लकड़ा, ट्रस्ट के अध्यक्ष दयानंद राय ने संयुक्त रूप से किया. पार्टी कार्यक्रम की वजह से विधायक राजेश कच्छप अनुपस्थित रहे. लगभग 31 लाख की लागत से विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा. सांसद ने कहा वे शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ को देश स्तरीय विकसित करने के लिए संकल्पित है.

यहां की वादियां, प्राकृतिक नज़ारा, शिवलिंग धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अद्भुत है, कही और नहीं मिल सकती. आने वाले दिनों में स्थान देश विदेश में चर्चित होंगा. जब तक रहूंगा विकास कार्य करता रहूंगा.  कहा केंद्र सरकार धार्मिक एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं.  मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, अशोक राय, प्रशांत किशोर, रुद्रेश्वर राय,भीम राय, बिजेंद्र राय, दिनेश सिंह, रिंकू राय, उमेश बड़ाइक, सुबोध सिंह टनटन,सुषमा बड़ाइक, राजेन्द्र महतो,सूरत राय,मधु राय, मनोज सिंह, गोरखनाथ सिंह, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.

You missed