Advertisements
Spread the love

लूपूंग में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में राहत की उम्मीद

Arjun Kumar….,✍️

अनगड़ा (राँची) । प्रखंड के लूपूंग पंचायत अंतर्गत लूपूंग गांव में खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर स्वीकृत 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। ट्रांसफार्मर के चालू होने से ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में राहत मिलने और विद्युत व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
उद्घाटन कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विधायक राजेश कच्छप की पहल से ग्रामीणों को एक दिन के भीतर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। नए ट्रांसफार्मर के लगने से क्षेत्र में विद्युत संबंधी समस्याओं में कमी आने और आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, उपाध्यक्ष जोन तिग्गा, मत्स्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि संजय नायक, महासचिव सकिर अंसारी, समाजसेवी कुंती देवी, संदीप गाड़ी, विजय टोप्पो, अनुज कुमार, जीतवाहन कुमार उर्फ मंटू, कृष्णा कुमार, संजय चौधरी, अमन चौधरी, प्रदीप चौधरी, चंचल करमाली, कार्तिक महतो, रामलाल, सुलेंद्र, हंसराज सहित अन्य ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You missed