Advertisements
Spread the love

मासिक लोक अदालत में 2812 वादों का निष्पादन

Arjun Kumar….✍️

रांची । जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वावधान में शनिवार, 26 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, रांची में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत की कार्यवाही सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई। इसके सफल आयोजन के लिए कुल 10 बैंचों का गठन किया गया था।
मासिक लोक अदालत के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 2812 वादों का निष्पादन किया गया। इन मामलों में कुल 1,08,12,598 रुपये की समझौता राशि प्राप्त हुई।
लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निस्तारण का प्रयास किया गया। इसके लिए पूर्व से ही न्यायालयों द्वारा संबंधित वादकारियों को नोटिस भेजे जा रहे थे, ताकि अधिक से अधिक लंबित मामलों का निष्पादन किया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निस्तारण से वादकारियों को समय और धन की बचत के साथ त्वरित न्याय प्राप्त करने में सुविधा होती है।

You missed