Advertisements
Spread the love

Ranchi News : नामकुम इलाके के

कोचबोंग खदान के डोभा से मिला

व्यक्ति शव, हत्या की आशंका, परिजन

ने खुंटी थाना में हत्या का मामला दर्ज

किया….

रांची डेस्क (सुदेश कुमार) नामकुम इलाके के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के कोचबोंग खदान से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. व्यक्ति हेलमेट पहने हुए था. वहीं खदान के डोभा से से बाइक भी बरामद की गई है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर लिया है खरसीदाग पुलिस ने बताया की शव की पहचान सोमरा पहान हड़दगा निवासी के रूप में किया है । वही बताया की पुलिस मामले की जांच करते हुये हत्या की आशंका जताई है वही मृतक सोमरा पहान के पुत्र दिलीप मुण्डा ने बताय कि मेरे पिता की हत्या कर शव को कोचबोंगा खदान के डोभा में ला कर फेंका गया है । फिलहाल मृतक के पुत्र ने खुंटी थाना में हत्या का मामला दर्ज किया, इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.

You missed