Advertisements
Spread the love

सेवानिवृत्त पारा शिक्षक अब इलेक्ट्रोहोम्योपैथीक से कर रहे लोगों की सेवा
Arjun Kumar….✍️

अनगड़ा(राँची) । शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बादसेवानिवृत्त हुए अनगड़ा प्रखंड के जरगा निवासी खेत्रमोहन महतो अब इलेक्ट्रोहोम्योपैथी के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं। पारा शिक्षक के रूप में लंबे समय तक कार्य करने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में रुचि लेते हुए इलेक्ट्रोहोम्योपैथी पद्धति से लोगों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना शुरू किया है। खेत्रमोहन महतो के अनुसार, उनके पास पाइल्स, गठिया, पथरी समेत विभिन्न बीमारियों से परेशान लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। उनका कहना है कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी के माध्यम से इन बीमारियों में बिना शल्यक्रिया के उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि शिक्षक के रूप में लंबे समय तक लोगों के बीच रहने के कारण समाज की समस्याओं को करीब से समझने का अवसर मिला। सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज से जुड़े रहकर लोगों की सेवा करने की इच्छा थी। इसी उद्देश्य से उन्होंने इलेक्ट्रोहोम्योपैथी के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने का कार्य शुरू किया।
खेत्रमोहन महतो ने कहा, “इलेक्ट्रोहोम्योपैथी के माध्यम से पाइल्स, गठिया, पथरी सहित अन्य बीमारियों के लिए लोगों को परामर्श और उपचार उपलब्ध करा रहा हूं। मेरा प्रयास रहता है कि मरीजों को बिना शल्यक्रिया के उपचार के माध्यम से राहत मिल सके।” स्थानीय लोगों के बीच भी सेवानिवृत्ति के बाद समाज से जुड़े रहकर लोगों की सेवा करने की उनकी पहल की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देने के बाद अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लोगों की मदद करने का उनका प्रयास सराहनीय है।