Advertisements
Spread the love

अमन श्रीवास्तव,अमन साहू समेत पांच संगठित अपराधिक गिरोह के 109 ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी की गई…

एसपी के निर्देश पर एटीएस ने 5 संगठित अपराधी गिरोह के 109 ठिकाने पर की छापामारी 10 अपराधी गिरफ्तार …

**अमन श्रीवास्तव,अमन साहू, अमन सिंह,  प्रिंस खान, कालू लामा ,अपराधीक गिरोह के 109 ठिकाने पर एटीएस की छापेमारी** 

Advertisements

 

रॉची डेस्क: एके मिश्रा 

राज्य की राजधानी रांची के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर इन दिनों एटीएस की टीम लगातार अपराधिक संगठित गिरोह के ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है। अमन श्रीवास्तव,अमन साहू समेत पांच संगठित अपराधिक गिरोह के 109 ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी की गई। जिसमें 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है । झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ झारखंड एटीएस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।पिछले एक सप्ताह के दौरान एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर एटीएस की टीम ने झारखंड के पांच प्रमुख अपराधिक गिरोह के 109 ठिकाने पर छापेमारी की है ।

यानी हर दिन एटीएस की टीम अपराधिक गिरोह के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।इस दौरान एटीएस की टीम ने अलग-अलग अपराधिक गिरोह से जुड़े 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा प्राप्त जानकारी के अनुसार 36 लोगों को बेल बॉन्ड पर छोड़ा गया है।

इन अपराधीक गिरोह के 109 ठिकाने पर एटीएस की छापेमारी

अमन श्रीवास्तव,अमन साहू, अमन सिंह,  प्रिंस खान, कालू लामा ,

इन अपराधिक गिरोह के दस अपराधी हुए गिरफ्तार
– अमन साहू: चंदन साव, बॉबी साव, सोनू कुमार, वारिश अंसारी और राजन कुमार,अमन श्रीवास्तव: ऐजाज अंसारी, मिंकु खान, कालू लामा: रोहित मुंडा, अभिषेक मल्लिक और शुभम विश्वकर्मा.

हथियार और बड़े पैमाने पर रुपए की हुई बरामदगी
– 05 पिस्तौल- 01 रिवाल्वर, 49.83 लाख रूपया,-08 राउंड गोली, -02 मैगजीन,-01 स्कॉर्पियो,-02 बाइक
-14 मोबाइल फोन

झारखंड में ये है आठ बड़े अपराधिक गिरोह के सरगना
अखिलेश सिंह और अमन साहू, दुमका जेल, अमन सिंह धनबाद जेल,.लवकुश शर्मा ,साहेबगंज जेल, विकास तिवारी, हजारीबाग जेल, अमन श्रीवास्तव, रांची जेल, डब्लू सिंह,फरार,.प्रिंस खान फरार वर्तमान में है ।

You missed