Advertisements
Spread the love

दो ध्रुव मिले मुस्कुराते हुए

आमने-सामने, क्या

राष्ट्रपति चुनाव बाद

झारखंड की राजनीतिक

समीकरण और आबोहवा

बदलने वाली है?

 

रांची (ए के मिश्रा ) झारखंड की राजनीति में रह रह कर राजनीतिक हिलोरें मारने लगती है। कई तरह की चर्चाएं होने लगती है ।अंदर खानों से आ रही ऐसी खबरें कि झारखंड की राजनीतिक समीकरण और आबोहवा राष्ट्रपति चुनाव के बाद बदल सकती है।

Advertisements

 

खैर जो भी हो लेकिन यह कभी कभार चरितार्थ हो रहा है कि झारखंड की सरकार में जेएमएम और कांग्रेसी के बीच तल्ख टिप्पणी रह रह कर होते रहते है। कांग्रेसी सरकार पर ही हमलावर हो जाते है। जिस तरह से राष्ट्रपति चुनाव के समर्थन के लिए दो ध्रुव अर्जुन मुंडा और हेमंत सोरेन मुस्कुराते हुए मिले। उससे राजनीतिक गलियारे में कई कयास लगाए जा रहे हैं।

वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के पोस्टर में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु जी ,और हेमंत सोरेन की प्रमुखता से देवघर की सड़कों पर तस्वीरों में दिख रही हैं। इसका भी अंदाजा राजनीतिक गलियारों में कई तरह से लगाए जा रहे हैं। ऐसे भाजपा विपक्ष का नामोनिशान मिटा देना चाह रही है। जो असंभव सा है । आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस को सियासी मैदान में जर्जर और नेस्तनाबूद विपक्ष के तौर पर रखने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यों के प्रभारी महासचिव और राज्य इकाई को अलग टीम बनाकर इस पर काम करने के लिए कहा है। योजना पर उन राज्यों में भी काम हो रहा है, जहां हाल में चुनाव निपटे हैं। भाजपा का मानना है कि किसी भी राज्य में कांग्रेस विधायक टूटते हैं तो संदेश देशभर में जाएगा।गोवा इसका ताजा उदाहरण है।40सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 20 और कांग्रेस के 11 विधायक हैं।भाजपा के गोवा प्रभारी सीटी रवि ने प्रदेश कार्यकारिणी में दो टूक कहा था कि पार्टी आलाकमान जिस दिन हरी झंडी देगा, भाजपा विधायक बढ़कर 30 हो जाएंगे। यानी 10 कांग्रेसी विधायक तोड़ने की दिशा में भाजपा होमवर्क कर चुकी है।

सूत्रों का कहना है कि संसदीय बोर्ड की बैठक में तय हुआ था कि जिन राज्यों में भी चुनाव हैं,

वहां चुनाव पूर्व ऐसा माहौल बने जिससे विपक्ष मुकाबले में दूर-दूर तक नहीं दिखे।इसीलिए पार्टी नेता गोवा, बिहार, झारखंड, हरियाणा,महाराष्ट्र,कर्नाटक में सक्रिय हो चुके हैं।वही झामुमो के पोस्टर में भी छाए मोदी देवघर भगवा रंग में रंग गया है। पूरे शहर में प्रधानमंत्री के पोस्टर लगे हैं। खास बात है कि इस बार झामुमो के पोस्टर में एक तरफ पीएम मोदी हैं, तो दूसरी ओर सीएम हेमंत सोरेन और गुरुजी की तस्वीर लगी है।

जो झारखंड की राजनीति गलियारों में कई तरह के संकेत भरे चर्चाएं चल रही है। राजनीतिक गलियारों में खुलकर यह चर्चाएं होने लगी है कि राष्ट्रपति चुनाव बाद झारखंड की राजनीतिक समीकरण और राजनीतिक आबोहवा बदल सकती है।

 

You missed