Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements

साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों का ज़िला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में एपीओ मनोज कुमार ने “स्कूल रुआर” कैम्पेन पर चर्चा करते हुए कहा कि कोविड के बाद जो बच्चे स्कूल से अलग हो गए हैं, उन्हें वापस स्कूल में लाने को लेकर ये कैम्पेन चलाया जा रहा है। इसके तहत शीध्र ही ज़िला स्तरीय जागरूकता बैठक का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान आयुष्मान भारत के अंतर्गत संचालित विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए संस्था C-3 ( सेंटर फ़ोर कैटेलाइज़िंग चेंज) के प्रोग्राम ऑफ़िसर सत्यजीत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत हेड मास्टर और आरोग्य दूत की ट्रेनिंग हो चुकी है और जल्द ही हेल्थ मेसेंजर के बीच सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। सभी प्रखंड कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तर पर मासिक बैठक कर शिक्षकों और किशोरों के बीच स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा करना सुनिश्चित करें।
विदित हो कि विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम कक्षा 6 – 12 के बच्चों के लिए संचालित है। जिसका उद्देश्य किशोर सम्बंधित समस्याओं और ज़रूरतों की पूर्ति करना है।

Advertisements

You missed