Spread the love

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में चांडिल और राजनगर

की टीम के बीच हुआ टाई…..

सरायकेला। नेहरू युवा केंद्र सरायकेला खरसावां के तत्वाधान जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंड सरायकेला, राजनगर, चांडिल, नीमडीह की फुटबॉल टीम ने भाग लिया। सरायकेला के गेस्ट हाउस फुटबॉल मैदान में कराए गए उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन काशी साहू कॉलेज के प्रिंसिपल सरोज कैवर्त द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements

मौके पर उन्होंने जीवन में खेल के महत्व की जानकारी देते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच चांडिल और राजनगर टीम के बीच खेला गया। जो मैच ड्रॉ रहा। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी और स्थानीय वार्ड पार्षद जुगल तापे उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।