Advertisements
Spread the love

संस्कार इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायकेला में खेलकूद

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

सरायकेला Sanjay । सरायकेला के हंसाहुड़ी स्थित संस्कार इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। और खेल खेल में बचपन की यादों को ताजा किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्कूल के बच्चों के लिए स्पून रेस, मेमोरी टेस्ट, ब्लो बैलून एवं दौड़ सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद अभिभावकों द्वारा बच्चों को प्रतियोगिता के लिए उत्साहित किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों के बीच म्यूजिकल चेयर और कैटवॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के संचालक संजीव कुमार दास सहित प्रधानाध्यापिका लिपिका दास एवं विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओं ने खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए निर्णायक की भूमिका निभाई।

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर