Advertisements
Spread the love

नई शिक्षा नीति की जानकारी देने के साथ-साथ शैक्षिक विकास

को लेकर मुखिया सम्मेलन 2022 आगामी 12 को….

सरायकेला Sanjay। स्थानीय प्राधिकार को नई शिक्षा नीति की जानकारी देने के साथ-साथ 5 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने, नामांकित स्कूली बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करने एवं 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पूर्ण कराने की जिम्मेवारी दिए जाने को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना सरायकेला-खरसावां द्वारा मुखिया सम्मेलन 2022 का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी मुखिया को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि आगामी 12 दिसंबर को मध्यान्ह 12:00 बजे से सामुदायिक भवन सरायकेला में जिला स्तर पर मुखिया सम्मेलन 2022 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें झारखंड सरकार के मंत्री चंपाई सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। उन्होंने सभी मुखियागणों को सम्मेलन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

You missed