आवश्यकता वाले स्थानों पर अलाव जलाने को लेकर नपं अध्यक्षा
ने कार्यपालक पदाधिकारी को दिए निर्देश…
सरायकेला Saraikela । क्षेत्र में पड़ रहे कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर नगर पंचायत क्षेत्र के आवश्यकता वाले स्थानों एवं चौक चौराहे पर अलाव की अविलंब व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नगर क्षेत्र की वृद्ध, विधवा और असहाय लोगों को ठंड से राहत देने के लिए अलाव की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि ठंड से नगर क्षेत्र के अवश्य लोगों के साथ अप्रिय घटना घटने से सुरक्षित रखा जा सके।
Advertisements

Advertisements


